मुख्यमंत्री ने 1,042 सहायक आचार्यों को बांटे नियुक्ति पत्र

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित समारोह में 1,042 नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कक्षा 6 से 12 तक के कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट (सीपीडी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नव नियुक्त सहायक आचार्य राज्य की बौद्धिक संपदा हैं और उन पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से झारखंड के भविष्य को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा का मोर्चा संभालने तथा बच्चों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *