
धनबाद (ख़बर आजतक) : वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में मैथन सेंट्रल स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि 17 से 22 तारीख तक निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए धनबाद पुलिस का आभार जताया। मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार ने मोबाइल, व्हाट्सऐप और फेसबुक के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। चिरकुंडा थाना के अर्जुन कुमार सिंह ने मजबूत पासवर्ड रखने, अनावश्यक संपर्क हटाने तथा स्टूडियो में फोटो खिंचवाने के बाद कंप्यूटर से फोटो डिलीट करवाने की सलाह दी।
Leave a Reply