रांची नगर निगम ने तीन विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

रांची: रांची नगर निगम ने शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत की। महापौर रोशनी खलखो ने कांके विधायक सुरेश बैठा की उपस्थिति में योजनाओं का शिलान्यास किया।

इन योजनाओं में वार्ड-1 के द्वारिका विहार सोसायटी में पीसीसी पथ के नवीनीकरण, आरसीसी नाली निर्माण और पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य, ब्रह्मचारी नगर राम मंदिर से विभिन्न घरों तक पीसीसी पथ एवं आरसीसी नाली निर्माण तथा वार्ड-2 में ट्रेड फ्रेंड्स शॉप के पीछे विभिन्न गलियों में पीसीसी पथ सुधार कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में वार्ड-1 के पार्षद नकुल तिर्की, वार्ड-2 की पार्षद सविता कच्छप समेत कई स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *