Uncategorized

राष्ट्रीय पाककला प्रतियोगिता में चमकेगी झारखंड की बेटियां, अंजलि और वैभवी चयनित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की छात्राएं अंजलि गोराई और वैभवी सिंह ने यंग इंडिया क्यूलिनरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इस उपलब्धि के साथ कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल क्षेत्र का एकमात्र ऐसा विद्यालय बना है, जहां के विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

सीबीएसई की ओर से कोलकाता स्थित आईआईएचएम में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पाककला, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। अब दोनों छात्राएं पंजाब में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दोनों का चयन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कौशल संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *