Uncategorized

लीलावती देवी के निधन पर सुदेश महतो ने जताया गहरा शोक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू की धर्मपत्नी लीलावती देवी के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लीलावती देवी के निधन को अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला बताते हुए कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है।

सुदेश महतो ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं जयनंदू जी और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिले, यही उनकी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *