BREAKING NEWS
एक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैलीएक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैली
Uncategorized

वृक्षों को राखी बांधकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

August 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर सेंट जेवियर स्कूल के इको क्लब की ओर से ‘वृक्ष बंधन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के वृक्षों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्वयं सुंदर राखियां तैयार कर पेड़ों को बांधीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा और देखभाल करते हैं, उसी तरह वृक्ष भी हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए पेड़ों की सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम प्राचार्य फादर अरुण मिंज की उपस्थिति और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से संपन्न हुआ। मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वृक्षों की रक्षा करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। ‘वृक्ष बंधन’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

← झारखंड के अधिकार की लड़ाई को निर्णायक बनाएगा मजबूत संगठन : देवशरण भगत तेनुघाट एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।