
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को को बं पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नबंबंता व्यक्त करते हुए इसे समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान शिबू सोरेन के आजीवन संघर्ष, जनसेवा, आदिवासी अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय सम्मान है। आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को उचित सम्मान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के नेता थे और उन्होंने शराबबंदी, महाजनी प्रथा तथा दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।
Leave a Reply