Uncategorized

सावन की संस्कृति, कला और संगीत से सजा वाईबीएन विश्वविद्यालय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग ने आईक्यूएसी के सहयोग से सावन की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, कला एवं संगीत पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। द अंजुरम ग्रैंड ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, शिव वंदना और कथक नृत्य से हुआ।

कार्यशाला में मल्हार, कजरी, झूला और सावन गीतों पर शास्त्रीय गायन की जानकारी दी गई। पद्मश्री मधु मंसूरी ने सावन की सांस्कृतिक महत्ता पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. मधुमंती ने जैव-सांस्कृतिक पक्ष पर प्रकाश डाला। दूसरे दिन संतूर वादक चिरादिप सरकार ने ‘द वॉयस ऑफ सावन’ प्रस्तुति दी। प्रो. डॉ. सरस्वती मिश्रा ने सावन के सौंदर्यशास्त्र पर व्याख्यान दिया।

‘सावन महोत्सव-रंग, राग, रौनक’ में पारंपरिक खेल, नाटक, नृत्य, मेहंदी और कला प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *