Uncategorized

सिंदरी चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित एसडीपीओ का किया स्वागत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रतन कुमार अग्रवाल


सिंदरी (ख़बर आजतक) : सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी के नवपदस्थापित एसडीपीओ (डीएसपी) प्रकाश चंद्र महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर चैंबर पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने कहा कि सिंदरी शहर शांतिप्रिय क्षेत्र है, हालांकि नगर क्षेत्र से बाहर के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना अपेक्षाकृत अधिक चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने चैंबर प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर चैंबर को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
चैंबर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह उप्पल, बासुकी नाथ सिंह, कृष्ण कुमार अग्रवाल तथा सचिव राकेश सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आजतक झारखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *