
बोकारो: आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से सुधीर सिंह को बोकारो महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि सुधीर सिंह लंबे समय से संगठन के समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और संगठन के प्रति निष्ठा का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में महानगर इकाई और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनेगी।
केंद्रीय सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुधीर सिंह पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
जिला प्रभारी कमलेश महतो ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के मार्गदर्शन में महानगर संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply