Uncategorized

सुब्रतो कप में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, बिहार को 5-1 से हराया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड की संत पैट्रिक स्कूल, गुमला टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बिहार को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नई दिल्ली एवं दिल्ली-एनसीआर में आयोजित प्रतियोगिता में टीम मैनेजर बिंदु कुजूर और कोच बिना केरकेट्टा के नेतृत्व में झारखंड की खिलाड़ी मैदान में उतर रही हैं।

क्वार्टर फाइनल में झारखंड की ओर से मनीषा डुंगडुंग ने दो गोल दागे। उषा कुमारी ने एक और सबरनी कुमारी ने दो गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। पूरे मुकाबले में झारखंड की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक रणनीति और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। अब झारखंड का सेमीफाइनल मुकाबला 24 अगस्त को सीआईएससीई की टीम के साथ होगा।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अगले मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। 18 से 27 अगस्त तक चल रहे टूर्नामेंट में देश-विदेश की 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *