
रांची: सेंट जेवियर्स कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने महिला प्रकोष्ठ और आईक्यूएसी के सहयोग से शनिवार को ‘जेंडर जस्टिस एंड द लॉ’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। फादर सीडी ब्रॉवर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता और न्याय सुनिश्चित करने में कानून की भूमिका पर चर्चा हुई।

प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि समाज में बदलाव आ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए बने कानूनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग होना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक अनिपमा भार्गव ने बदलते लैंगिक संबंधों और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता डॉ. वंदना सिंह और एनयूएसआरएल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिनव गुप्ता ने महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर विचार रखे। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। दूसरे सत्र में क्विज, लघु नाटिका और भारतीय विज्ञापनों में लैंगिक चित्रण पर आधारित ‘एड-एंटिटी’ गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति समझ विकसित करना था।
Leave a Reply