BREAKING NEWS
जेकेएस कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 मरीजों का हुआ उपचारगोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानीजेकेएस कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 मरीजों का हुआ उपचारगोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानी
Uncategorized

हजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांग

August 19, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गोमिया (ख़बर आजतक) : हजारी पंचायत में आरओ मशीन की खरीद को लेकर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, खुदगड्ढा स्कूल में मशीन लगाने के नाम पर 1 लाख 49 हजार रुपये खर्च दिखाए गए। वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ऐसी मशीन 50-65 हजार में ही मिल जाती है। पंचायत निवासी आमोद प्रजापति ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
पंचायत निवासी आमोद प्रजापति ने आरटीआई के माध्यम से पंचायत में कराए गए कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसमें आरओ मशीन की खरीद का बिल भी शामिल है। आमोद के अनुसार, स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों से जानकारी लेने पर मशीन की कीमत करीब 50 से 65 हजार रुपये बताई गई।

आरोप है कि मशीन की फिटिंग के लिए 15 हजार रुपये और पाइप व निपल्स के नाम पर भी 15 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। दुकानदारों के अनुसार सामान्य फिटिंग का खर्च करीब दो हजार रुपये होता है। खास बात यह है कि भुगतान के बावजूद मशीन अब तक स्कूल में स्थापित नहीं की गई है।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, मशीन का बिल कटरा स्थित एक दुकान का है। स्कूल से दुकान की दूरी करीब चार किलोमीटर है। इसके बावजूद परिवहन शुल्क के रूप में 3,500 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है, जबकि स्थानीय स्तर पर 500 से 600 रुपये में सामान पहुंचाने की बात सामने आई है।

आमोद प्रजापति ने मामले की जांच की मांग करते हुए पंचायत के अन्य कार्यों में भी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। मुखिया तारामणि देवी से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।

← मैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता होली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।