धनबाद निरसा निरसा

अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति ने स्वर्गीय बामापदो बाउरी की श्रद्धांजलि सभा मनाई

रिपोर्ट:-सरबजीत सिंह

निरसा (खबर आजतक):-चिरकुंडा नगर परिषद टाउन हॉल के समीप अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति की ओर से बाउरी समाज के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बामापदो बाऊरी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ! इस श्रद्धांजलि सभा के मौके पर झारखंड बाउरी समाज कल्याण समिति का विलय है संस्थापक विश्वनाथ बाउरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति में हो गया ! इस श्रद्धांजलि सभा के मौके पर बाउरी समाज के उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम चुहाड-विद्रोह के महानायक गोवर्धन दिनपति बाउरी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ! इसके बाद सभी ने बामापदो बाउरी के अधूरे सपने को पूरा करने का निर्णय लिया और आगामी 2 फरवरी 2023 को अखिल भारतीय बाऊरी समाज कल्याण समिति के स्थापना दिवस को भव्य कृत रूप से मनाने का निर्णय लिया गया ! इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से गौरचंद्र बाऊरी, श्रीमंत बाऊरी, डब्लू बाउरी ,बालेश्वर बाउरी, विश्वनाथ बाउरी, प्रदीप बाउरी, बादल बाउरी,तारापद बाउरी, काजल बाऊरी, बुलन बाऊरी, मदन बाऊरी, मयना बाऊरी, मंटू बाऊरी, पवन बाऊरी,अजय बाउरी, हेमत राखा,लाला बाऊरी, आनंद बाउरी,शिबू बाउरी, संतोष बाउरी,दिलीप बाउरी,समीर बाउरी के अलावा काफी संख्या में बाउरी समाज के लोग उपस्थित थे !

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर धनबाद मंडल कारा में छापामारी

admin

अभिभावक माह के तहत एसएसएलएनटी विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

admin

मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह धनबाद लोकसभा प्रत्याशियों को सौंपेगा अपनी मांग पत्र

admin

Leave a Comment