झारखण्ड राँची

अवैध बालू पर रोक लगाए डीसी: मुख्यमंत्री

नितीश मिश्र, राँची

राँची (नितीश मिश्र) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया। साथ ही अन्य जिलों के डीसी को भी कार्रवाई करने को कहा है। उधर दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे पर भी डीसी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

वहीं सोशल मीडिया पर डाली गई एक खबर के अनुसार दुमका में रातों रात करोड़पति बनने के चक्कर में युवाओं के बर्बाद होने की जानकारी दी गयी है। यह कहा गया है कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गवां रहे हैं।

Related posts

पेटरवार : रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

admin

सहयोगिनी ने की बलात्कार पीड़ितों को शीघ्र न्याय के लिए नई विशेष त्वरित अदालतों के गठन की मांग

admin

कसमार : प्रहरी कप से खेल प्रतिभाओं को मिल रहा है बढ़ावा : प्रमुख

admin

Leave a Comment