झारखण्ड राँची राजनीति

आई एन डी आई ए एलायंस का मतलब परिवारवाद, वंशवाद,भ्रष्टाचार: बाबूलाल मरांडी

₹20 लाख करोड़ के घोटाले में अपनी हिस्सेदारी बताने केलिए बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को यूपीए गठबंधन के नए अवतार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होने कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई युगों युगों से चलती आ रही है। इसलिए देश के निर्माण और विकास केलिए कार्य कर रही शक्ति के खिलाफ विघटनकारी तत्वों का एकजुट होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान बचाने के नाम पर एकजुट होने का दंभ भरने वाली शक्तियों ने सैकड़ों बार भारत के लोकतंत्र और संविधान को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक से देश की सत्ता से बाहर ये दल आज अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवार केंद्रित राजनीति को बचाना और भ्रष्टाचार को छुपाना इनका एकमात्र उद्देश्य है। जनता की सेवा से इनका कोई रिश्ता नाता नहीं है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसके पूर्व भी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और पिछले लोकसभा चुनाव में इन दलों ने एकजुटता का नाटक जनता को दिखा दिया है लेकिन जनता इन पर भरोसा करना छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि एक कंपनी ब्लैकलिस्टेड होने पर भ्रष्टाचारी कंपनी का रजिस्ट्रेशन दूसरे नाम से करा लेता है। ताकि नाम बदलकर जनता को धोखा दिया जा सके। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। जनता देखती है कि नए ब्रांड के मालिक और पार्टनर कौन है।

उन्होंने कहा इंडिया एलायंस की नई जमात में वही हैं जिन्होंने देश को लुटा है, धर्म, संप्रदाय जाति के नाम पर बाँटा है। उन्होने कहा कि ₹20 लाख करोड़ का घोटाला इसी गठबंधन के नाम दर्ज है। आज इसकी सघन जांच एजेंसियों के द्वारा की जा रही है। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये लोग लाख एक दूसरे के हाथ पकड़ लें लेकिन भ्रष्टाचार की कारवाई में इनका बचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन जी की व्यग्रता भी यही है। 20लाख करोड़ के भ्रष्टाचार में अपनी हिस्सेदारी इन्होंने आज बैठक में जरुर बताई होगी।

Related posts

गोविंदपुर और निरसा की सीमा पर स्थित जोधाडीह में चल रही थी अवैध शराब फैक्ट्री

Nitesh Verma

स्वदेशी जागरण मंच बोकारो की कार्यकारिणी में बदलाव, प्रमोद कु. सिन्हा बने जिला संयोजक

Nitesh Verma

सरकार आपके द्वार पोर्टल का सर्वर डाउन रहने से नहीं हो सका एक भी आवेदन आनलाईन अपलोड

Nitesh Verma

Leave a Comment