Uncategorized

आजसू ने कमल किशोर भगत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड आंदोलन के समर्पित नेता एवं लोहरदगा के पूर्व विधायक स्व. कमल किशोर भगत की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कमल किशोर भगत ने झारखंड आंदोलन और झारखंडी अस्मिता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष, जनसेवा और विचार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव मोहसिन खान, प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *