झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू से जुड़े शिक्षित युवा, राज्य के लिए शुभ संकेत : सुदेश महतो


रांची : आजसू पार्टी के रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार एवं झारखंड जागो यात्रा के संयोजक मनमंत बैश ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और महासचिव संजय मेहता ने नए सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि शिक्षित युवाओं का पार्टी से जुड़ना राज्य के लिए शुभ संकेत है। आजसू युवाओं की पार्टी है और जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव नहीं, बल्कि निरंतर संघर्ष का माध्यम है।
महासचिव संजय मेहता ने कहा कि युवाओं की उम्मीदों और सपनों को आजसू ही साकार कर सकती है। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। नए सदस्यों ने आजसू के साथ मिलकर झारखंड में बदलाव की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related posts

यूथ इंटक झारखंड ने धूमधाम से मनाया इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी का जन्म दिवस

admin

डी.ए.वी. बरियातु ने समूह गान में जीता प्रथम पुरस्कार

admin

पलामू : पत्थर से कुचलकर अज्ञात व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

admin

Leave a Comment