Uncategorized

सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक, उत्कृष्ट विभाग व क्षेत्र सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार, विभिन्न विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश ने गत तिमाही में संचालित राजभाषा कार्यक्रमों एवं हिंदी के प्रयोग की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

महाप्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान का दर्पण है। वहीं, हर्ष नाथ मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। बैठक में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन, प्रणाली विभाग सहित बोकारो, करगली, कथारा, ढोरी और अन्य विभागों व क्षेत्रों को प्रशस्ति एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक का समापन संगठन में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *