BREAKING NEWS
आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारआजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार
Uncategorized

पारस एचईसी हॉस्पिटल में किडनी व यूरोलॉजी रोगों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

July 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के रीनल साइंसेज विभाग की ओर से होटल रामाडा में “एशेंशियल्स ऑफ रीनल केयर” विषय पर जन-जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किडनी एवं यूरोलॉजी संबंधी रोगों की समय पर पहचान, बचाव और आधुनिक उपचार पर जानकारी दी।

नेफ्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार बैद्य ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाओं का सेवन किडनी रोगों के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीने, धूम्रपान व तंबाकू से दूर रहने और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा नहीं लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान होने पर डायलिसिस या किडनी प्रत्यारोपण जैसी गंभीर स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता है।

कंसल्टेंट डॉ. धीरज कुमार ने क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के शुरुआती निदान और उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सौमिक चटर्जी, डॉ. कुणाल कुमार सिंह और डॉ. अमित कुमार ने क्रमशः सामान्य यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट रोगों तथा यूरोलॉजिकल कैंसर की समय पर पहचान और उपचार पर जानकारी दी।

अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि पारस एचईसी हॉस्पिटल अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से किडनी एवं यूरोलॉजी रोगों का समग्र उपचार उपलब्ध करा रहा है। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

← सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक, उत्कृष्ट विभाग व क्षेत्र सम्मानित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।