Uncategorized

स्थापना दिवस पर स्वच्छता के संदेश के साथ दौड़ेगा रांची, 15 नवंबर को मोरहाबादी से निकलेगी विशेष दौड़

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया जाएगा। सुबह सात बजे मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होने वाली यह दौड़ अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ झारखंड-स्वस्थ झारखंड का संदेश देने की पहल की गई है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस आयोजन में युवा, विद्यार्थी, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हो सकते हैं। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांचीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे जनभागीदारी से जोड़ना है। इसके जरिए नागरिकों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी का एहसास कराया जाएगा। प्रशासन ने प्रतिभागियों से निर्धारित समय से पहले बापू वाटिका पहुंचने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *