Uncategorized

भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग पर भाजपा ने घेरा धुर्वा थाना, आंदोलन की चेतावनी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग आदिवासी बच्ची के यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को धुर्वा थाना का घेराव किया। भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की।

वरुण साहू ने कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निष्पक्ष जांच कर अविलंब कानूनी कार्रवाई करे। किसी जनप्रतिनिधि का राजनीतिक प्रभाव कानून के रास्ते में बाधा नहीं बनना चाहिए। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए और जांच में किसी तरह का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने, उसे उचित सहायता और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी कि जब तक न्यायसंगत कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सुबोध सिंह गुड्डू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *