Uncategorized

छठ पर्व की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर हुआ सरला बिरला स्कूल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छठ महापर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और रंगोलियों के माध्यम से लोकआस्था के महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया। नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां समारोह का विशेष आकर्षण रहीं।

विद्यालय परिसर में भक्तिमय गीतों के बीच विद्यार्थियों ने छठ की परंपराओं, अनुष्ठानों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया। आकर्षक चित्रों, पेंटिंग्स और रंगोलियों के जरिए सूर्यदेव, पूजन सामग्री और पारंपरिक प्रतीकों को उकेरा गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी सद्भाव एवं एकजुटता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *