राँची

आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में सम्मानित किए गए 23 वरिष्ठ काँग्रेसी व 50 ने ली प्रोफेशनल्स काँग्रेस की सदस्यता

आदित्य विक्रम जयसवाल ने नेतृत्व में प्रोफेशनल्स काँग्रेस काफी मज़बूत : महानगर प्रोफेशनल्स
#नितीशमिश्र राँची(खबरआजतक): वर्ष की समाप्ति एवं आने वाले मंगल वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में शनिवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की मान-सम्मान एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राँची महानगर प्रोफेशनल्स एवं ग्रामीण प्रोफेशनल्स कांग्रेस के द्वारा आयोजित की गई। इस समारोह का संचालन योगेन्द्र सिंह बेनी ने की।

इस अवसर पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने 23 वरिष्ठ कांग्रेसजनों को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं सदस्यता अभियान समारोह में 50 नए लोगों को प्रोफेशनल्स कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।

इस समारोह में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि वर्ष की समाप्ति एवं आने वाले वर्ष की मंगल शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस आने वाले साल में ‘‘मान-सम्मान वर्ष’ कार्यक्रम, प्रोफेशनल्स यात्रा एवं पुराने लोगों को प्रोफेशनल्स कांग्रेस जोड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी संगठन की मजबूती के साथ-साथ राज्य व समाज की समृद्धि पर विशेष रुप से बल देगी। इसके लिए उन्होंने चैप्टर अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्षों एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस के सभी सदस्यों को निर्देश दिया है आने वाले वर्ष संघर्ष का वर्ष होगा। इसके हर तरीके से जनसेवा के लिए सजग एवं तैयार रहने की जरुरत है।

योगेन्द्र सिंह बेनी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए सबों को सहयोग देने की जरूरत है। आजादी से लेकर देश विकास तक के सफर में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

राँची महानगर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष कृष्णा सहाय एवं ग्रामीण प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष संजीव महतो ने कहा कि प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में प्रोफेशनल्स काँग्रेस काफी मजबूत हुई है। आज प्रोफेशनल्स कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेसजनो को सम्मान देने का काम की है। साथ ही नये लोगों को सदस्यता भी दिलाई है।

इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में आनंद जालान, मणिशंकर तिवारी, प्रभात कुमार, उमेश चौधरी, अशोक शर्मा, नन्दलाल शर्मा, दामोदर राम, अरूण गोप, जगदीश साहु, कामेश्वर गिरि, मो अख्तर, परवेज , अरूण चावला, प्रेम सागर मुंडा, जगरनाथ साहू, हाजी मो सलीम, डॉ शांति खलखो, एमएम खलखो शामिल है।

इस प्रोफेशनल्स कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण करने प्रियांशू कुमार, मोहित कुमार, मोनू कुमार, मोनू सिंह, राज कुमार यादव, दिलीप कुमार सिंह, चंदन कुमार, मंटू कुमार, सुरज वर्मा, नरेश महतो, अरुण कुमार सिंह, अशीष, अरविंद, राजेश, मनोज, मुरली मनोहर, डॉ शांति, रोशन, संजय तिग्गा, संतोष राम, असलम, परवेज आलम आदि शामिल है।

Related posts

जेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई जाँच और दोषियों पर कार्रवाई की माँग को लेकर विभिन्न विश्वविद्यालयों, मुख्यालयों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Nitesh Verma

एनआईपीएम – राँची चैप्टर ने मनाया स्थापना दिवस,
“बैक टु बेसिक ऑफ एच•आर” पर कार्यशाला का आयोजन

Nitesh Verma

समस्त झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं

Nitesh Verma

Leave a Comment