
रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को उनके आवास पर नजरबंद किए जाने को शर्मनाक बताते हुए राज्य सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस पहरा लगाकर सरकार छात्र आंदोलन को नहीं रोक सकती। भाजपा ऐसी कार्रवाई से न पहले डरी है और न आगे डरेगी।

अमर बाउरी ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल होने के नाते भाजपा छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर मूकदर्शक नहीं रह सकती। पार्टी छात्रों की न्याय की लड़ाई को नैतिक समर्थन देती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह वर्षों से छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, जिसके कारण उनके भीतर आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगें बिना शर्त मानने और आंदोलन को दबाने या भटकाने के प्रयास से बचने की अपील की। बाउरी ने कहा कि सरकार सकारात्मक पहल करते हुए छात्रों से संवाद करे और उनकी समस्याओं का समाधान करे।
Leave a Reply