झारखण्ड राँची

आदिवासी सामाजिक संगठनों का राँची बंद असरदार : फूलचंद तिर्की

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पहान महासंघ, केंद्रीय सरना समिति एवं विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के द्वारा शनिवार को सरना झंडा जलाने के विरोध में आहूत राँची बंद सफल रहा, बंदी को सफल बनाने में सुबह से ही लोग सड़क पर उतर गए। केंद्रीय सरना समिति एवं पहान महासंघ के लोगों करमटोली चौक जाम किए थे जिसके चारों और घंटों भीड़ लगी रही। काँके सरना समिति के लोग काँके के नगड़ी बोड़ेया में बंद करा रहे थे। वहीं कोकर चौक में भी घंटों आदिवासी सड़क पर उतरकर बंद कराते रहे, उधर केंद्रीय सरना समिति जय आदिवासी केंद्रीय परिषद के लोगों को पुराना जेल से गिरफ्तार किया गया। इसमें गिरफ्तार होने वाले केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का, सचिव विनय उराँव, निरंजना हेरेंज, जगदीश पहान, हलधर चंदन पहान, भुनेश्वर लोहरा एवं अन्य शामिल थे।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने राँची बंद को शांतिपूर्वक एवं सफलता के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।

Related posts

स्वांग कोलियरी के दुर्गा मंडप का पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया गया।

Nitesh Verma

दिव्यम फाउंडेशन ने किया स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती का आयोजन

Nitesh Verma

एमआर अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा

Nitesh Verma

Leave a Comment