झारखण्ड राँची राजनीति

आरयू में मूलभूत सुविधाओं को लेकर 21 अगस्त को घेराव करेगी छात्र आजसू

नितीश मिश्रा, राँची

राँची (खबर आजतक) : आजसू की बैठक हरमू रोड स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 21 अगस्त को रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर छात्र आजसू प्रशासनिक भवन का घेराव करेगी।

बैठक में संगठन विस्तार के तहत छात्र आजसू राँची जिला वरीय उपाध्यक्ष के पद पर शिवम कुमार तथा उपाध्यक्ष के पद पर सुशांत सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सरला बिरला व आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

admin

झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर आजसू का सरकार पर हमला

admin

आयुष्मान भारत को धरातल पर उतारने में देश में तीसरे स्थान पर सदर अस्पताल

admin

Leave a Comment