Uncategorized

आरयू में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: संविधान सप्ताह के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में सोमवार को ‘संविधान मंथन-2026’ के तहत साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की मूट कोर्ट समिति एवं अनुसंधान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘साइबरपीस फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण’ में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की पहचान, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए।

मुख्य वक्ता एनयूएसआरएल, रांची की अनुसंधान सहयोगी हर्षा ने साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्यों के संरक्षण और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता की भूमिका पर व्यावहारिक जानकारी दी।

आरयू की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ना सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम में डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. एके डेल्टा, प्रो. आचार्य ऋषि रंजन सहित अन्य शिक्षाविदों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का समन्वय प्रियंशु कुमार त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *