झारखण्ड राँची राजनीति

आलोक दूबे के नेतृत्व में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मिला महानगर पासवा का शिष्टमंडल, दी क्रिसमस की शुभकामनाएँ

हम सभी एक ही ईश्वर के संतान: आर्चबिशप

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में महानगर पासवा अध्यक्ष डॉ सुषमा केरकेट्टा, पासवा वोलेंटियर्स रुपा राव, श्रुति तिवारी, अनिकेत कुमार, अमन यादव, आशुतोष कुमार, मेहुल दूबे ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर केक भी काटा गया और आर्चविशप को केक खिलाया एवं अंगवस्त्र दिया तथा पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस दौरान अपने संदेश में आर्च बिशप ने कहा कि क्रिसमस खुशियाँ बाँटने वाला त्योहार है, इस दिन को उत्साह उमंग और खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए।प्रभु ईसा मसीह ने प्रेम,करुणा, सत्य, क्षमा, दया, भाईचारा,सद्भावना का जो संदेश दिया है हमें उसी रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। आर्च विशप ने क्रिसमस के मौके पर पासवा के अनुरोध पर प्रार्थना भी किया एवं आशीर्वाद दिया।

वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राज्यवासियों को अपने संदेश में आर्चविशप ने कहा कि हम सभी एक ही ईश्वर के संतान हैं और क्योंकि हम एक ही ईश्वर के संतान हैं तो हम आपस में भाई हैं बहन हैं। आध्यात्मिक रिश्ता है और बहुत ही गहरा रिश्ता है, खून के रिश्ते से भी गहरा रिश्ता है क्योंकि हम एक ही ईश्वर के संतान हैं। उन्होंने कहा कि आपस में किसी प्रकार का भेदभाव, तनाव नहीं होना चाहिए। उसके विपरीत नम्रता की भावना ग्रहण करके किसी प्रकार के अहंकार एवं स्वार्थ को निकाल कर हम सबको प्रेम से मिलकर रहने की जरुरत है और क्रिसमस अध्यात्मिक संदेश देता है कि ईश्वर हैं, वास्तव में वह पिता भी हैं जो अपनी संतान को प्यार करता है और अपनी संतान को शक्ति देने के लिए, वरदान देने के लिए, कृपा देने के लिए, प्रज्ञा देने के लिए उसने अपने पुत्र को धरती पर भेजा और उसके पुत्र ने ईश्वर तक पहुँचने का हमें मार्ग बताया।

इस दौरान फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि ईश्वर की करुणा, क्षमा, दया के बारे में संदेश दिया कि ईश्वर पर आस्था, विश्वास, आशा रखो तभी तुम्हारा कल्याण होगा इस तरह अगर हम जिएंगे तो हमारे अंदर प्रेम बढ़ेगा, शांति रहेगी और हम सबके साथ न्याय कर सकेंगे। साथ ही साथ मीडिया से बात करते हुए झारखंड के युवाओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नौकरी की कमी है,युवा आज सोशल मीडिया से भटकते हैं, उन्हें अपने जीवन और भविष्य पर गहराई से सोचने और ईश्वर पर आस्था रखते हुए पढ़ाई को लगनता पूर्वक करने की जरूरत है और फिर सोचें कि हम परिवार में कैसे शांति ला सकते हैं, माँ-बाप के लिए आनंद का कारण कैसे बन सकते हैं और सबके साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जरूरत है। बड़े बुजुर्गों को मैं यही संदेश दूँगा कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें।

विशप थियोडोर मास्करे हंस ने कहा कि क्रिसमस का एक ही संदेश है प्रेम और सेवा की भावना। प्रभु यीशु इस दुनिया में आए थे एक छोटे बालक की तरह, शांति का राजा, प्रेम का राजा, सेवा का राजा बनकर।दुनिया पर हम दृष्टि डालते हैं चाहे हमारा गाजा हो या मणिपुर नफरत चल रहे हैं, विभाजन चल रहा है, प्रभु यीशु शांति लाना चाहते हैं। हमारा यही मिशन है लोगों में प्रेम बनाए रखना शांति बनाए रखना।

प्रदेश काँग्रेस नेता सह पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने सत्य और सद्भावना की रक्षा करना, सत्य स्वयं ईश्वर हैं, किसी तरह की उसमें बुराई नहीं होती, एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना होनी चाहिए, स्वीकृति की भावना होनी चाहिए। प्रभु ईसा मसीह आज पूरे राज्य और देश में करुणा और प्रेम का संदेश वाहक बन रहे हैं। आलोक दूबे ने कहा कि अगर एक तरह से कहें कि आर्च बिशप प्रभु यीशु के दूत हैं तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। राज्य की तरक्की, खुशहाली, सदभावना, प्रेम, शांति भाईचारे के लिए ये ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और हम सब इस प्रार्थना को आत्मसात करते हुए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का कोशिश करते हैं।

Related posts

हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ ली उच्च न्यायालय की शरण, अधिवक्ता पीयूष चित्रेश लड़ेंगे मुख्यमंत्री का केश

Nitesh Verma

मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति का अभिन्न धरोहर और पुरखों की विरासत है : डॉ. लंबोदर महतो

Nitesh Verma

बोकारो जिला खो-खो संघ का अध्यक्ष बने पवन कुमार सिंह व महासचिव सुनित कुमार मलिक

Nitesh Verma

Leave a Comment