झारखण्ड राँची

इंदरजीत सिंह बने इंडियन यूथ काँग्रेस (आउटरीच सेल ) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): समाजसेवी, काँग्रेस के युवा नेता, एन.एस.यू.आई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को इंडियन यूथ कांग्रेस (आउटरीच सेल) का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदरजीत सिंह के काम, ईमानदारी एव मेहनत को देखते हुए इंडियन युथ कांग्रेस आउटरीच सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केरल के विधायक अधिवक्ता चांडी ओमेन ने लेटर निकाल कर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। विदित हो कि 13 साल से छात्र राजनीति कर रहे इंदरजीत सिंह 2009 में काँग्रेस पार्टी से जुड़े एवं लगातार 13 सालों तक छात्र संगठन एन.एस.यू.आई एवं कामगार काँग्रेस के लिए काम किया।

इंदरजीत सिंह ने राँची विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग सिविल से बी.टेक एव एम.टेक किया है। उनके पिताजी काँग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे है। आज पूरे झारखंड में इंदरजीत सिंह ने अपने काम से नाम बनाया है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में हर वर्ग के युवाओं को अपने टीम में जोड़ेंगे और एक नाम पहचान दिलवायंगे एव कांग्रेस के हाथों को और मजबूत करेंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनने पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद एव कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड आयोग के अध्यक्ष रविंदर सिंह, आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान, गो – सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, महागामा विधायका दीपिका पाण्डेय सिंह, बड़कागाँव विधायक अम्बा प्रसाद, प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव, बिनय सिन्हा दीपू, राँची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, नंद किशोर चंदेल आदि ने बधाई दी।

Related posts

आईएमए में ओन्को स्त्री रोग का आयोजन, प्रतिष्ठित स्त्री चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

Nitesh Verma

दिव्यम फाउंडेशन ने किया स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती का आयोजन

Nitesh Verma

पलामू : भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का हुआ अयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment