Uncategorized

इस्पात क्लब ने शतरंज एवं कैरम टूर्नामेंट के विजेताओं को किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: इस्पात क्लब द्वारा आयोजित शतरंज एवं कैरम टूर्नामेंट-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने दोनों खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रणनीति, एकाग्रता और खेल भावना का परिचय दिया। समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की खेल भावना की सराहना की गई।

बाल वर्ग में यश वर्धन सिंह और हर्ष वर्धन सिंह विजेता रहे, जबकि वयस्क वर्ग में निधिश साहू, चंद्रकांत बंसोड़, अनीता कंवर और अनुश्री बोस ने खिताब अपने नाम किए। आयोजन समिति की ओर से सीमांतिनी साहू ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की क्लब की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *