BREAKING NEWS
मरीजों की सुरक्षित दवा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की अहम भूमिकाफ्लड लाइट में 16 स्कूल भिड़ेंगे, आरसीटी 2026 में पहली बार युवाओं का क्रिकेट मंचदीनदयाल के विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप वर्मासंजय सेठ के आवास पर आज करम मिलन, दिल्ली में दिखेगी झारखंड की लोक-संस्कृतिवाईबीएन विश्वविद्यालय में एआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापनभारतीय नारी ने हर युग में परिवार और समाज को नई दिशा दीमरीजों की सुरक्षित दवा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की अहम भूमिकाफ्लड लाइट में 16 स्कूल भिड़ेंगे, आरसीटी 2026 में पहली बार युवाओं का क्रिकेट मंचदीनदयाल के विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप वर्मासंजय सेठ के आवास पर आज करम मिलन, दिल्ली में दिखेगी झारखंड की लोक-संस्कृतिवाईबीएन विश्वविद्यालय में एआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापनभारतीय नारी ने हर युग में परिवार और समाज को नई दिशा दी
Uncategorized

उपायुक्त ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, एक सप्ताह में गैप एनालिसिस रिपोर्ट मांगी

August 1, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) की समीक्षा बैठक कर जिले में सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले का कोई भी घर पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इसके लिए गांववार एवं घरवार गैप एनालिसिस, खराब व बंद पड़े हैंडपंपों की सूची तैयार कर उनकी मरम्मत, पेयजल से वंचित क्षेत्रों की पहचान तथा एआई आधारित तकनीक से कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।


उपायुक्त ने कहा कि आधुनिक एआई एवं सेंसर आधारित तकनीक की मदद से जल स्रोतों का वैज्ञानिक आकलन कर जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सके। उन्होंने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से पेयजल से वंचित क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं तैयार करने का भी निर्देश दिया।


बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, पीएचईडी चास के कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम, तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए ‘हर घर जल’ लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया।

← तेनुघाट विद्यालय में 43 छात्राओं को साइकिल, 200 विद्यार्थियों के बीच बैग वितरित तालाब में डूबने से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।