झारखण्ड राँची राजनीति

एके सिंह कॉलेज की नवगठित शासी निकाय को दी बधाई।

कॉलेज के विकास में निभायेंगे अहम भूमिका: रौनक सिंह

नितीश_मिश्र

राँची/हुसैनाबाद(खबर_आजतक): एके सिंह कॉलेज के पूर्व सचिव रौनक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि करीब छह माह से भंग एके सिंह कॉलेज जपला के शासी निकाय भंग होने की वजह कालेज कर्मियों सहित अन्य कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो रही थी। विश्वविद्यालय के निर्देश पर गुरुवार को मेदिनीनगर परिसदन भवन में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पलामू सांसद विष्णुद्याल राम ने की। वहीं प्रफुल्ल कुमार सिंह को शिक्षाविद चुना गया है। इस बैठक होने से शासी निकाय के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शासी निकाय के नि:वर्तमान सचिव रौनक सिंह ने नवगठिक शासी निकाय के अध्यक्ष व शिक्षाविद भगत सिंह की जेल डायरी नामक पुस्तक देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 2020 में एके सिंह कॉलेज जपला के शासी निकाय का गठन होने के बाद से कॉलेज को पुनर्जीवित किया गया। 2020 के पूर्व कालेज की स्थिति क्या थी, आज क्या है यह विद्यार्थी और कालेज कर्मी जानते हैं। 2020 के बाद कालेज के सोसाइटी का गठन, यूजीसी से मान्यता दिलाई गई। इतना ही नहीं, कर्मचारियों का ईपीएफ कटौती होने लगी। 2020 के बाद विश्वविद्यालय को समय पर सभी रिपोर्ट मिलना शुरू हुई। परिणामस्वरूप वर्षों से बाधित सरकारी अनुदान प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। कर्मचारियों का 2021 से पूर्व का भी ईपीएफ कटौती प्रारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के हर निर्देश के अनुपालन में एके सिंह कॉलेज अग्रणी है। कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में कॉलेज प्रशासन को लेकर पूर्ण संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि बहुत सकारात्मक प्रयासों के बाद कॉलेज में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि नव गठित शासी निकाय से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है की नव गठित शासी निकाय कालेज के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि विधायक कमलेश कुमार सिंह के प्रयास से कुसुआ मुख्य सड़क से कालेज तक सड़क के मरम्मती का टेंडर हो चुका है। हड़ही नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा कॉलेज में द्वितीय तल भवन का निर्माण हो रहा है। कॉलेज अनुदान मद में 41 लाख रुपए की राशि कालेज को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पूर्व उन्हें विद्यालय कोष में लगभग 3 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे जो आज 9.5 करोड़ है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है की इस राशि का कालेज के विकास में सदुपयोग होगा। उन्होंने नव गठित कमेटी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्य सेवानिवृत्त

Nitesh Verma

भाजपा महिला मोर्चा ने फूँका नीतीश कुमार का पुतला

Nitesh Verma

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव कार्यालय का नारियल फोड़ कर किया
उद्घाटन

Nitesh Verma

Leave a Comment