Uncategorized

एनसीसी कैडेटों ने प्रभात फेरी निकालकर दिया देशप्रेम और सद्भावना का संदेश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो। चिन्मय विद्यालय बोकारो एवं डीएवी-6 के एनसीसी कैडेट विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रभात फेरी निकालकर देशप्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। बोकारो मॉल से गांधी चौक तक निकली प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ मार्च पास्ट करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय पहुंचने के बाद ध्वजारोहण किया गया और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। इसके बाद विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांजल साकिया, संजीव कुमार एवं ललिता ने किया। मौके पर प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे।

प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम देश की गौरवशाली धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान करना राष्ट्र के प्रति प्रेम और गौरव की भावना को दर्शाता है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *