झारखण्ड राँची

एसबीयू की टीम ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में दर्ज की शानदार जीत

राँची (खबर आजतक) : सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के ग्रैंड फिनाले में जीत दर्ज की। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय की तीन टीमें फाइनल राउंड में पहुंचीं, जिन्हें गुंटूर, कोल्हापुर और कानपुर भेजा गया था। एसपीओसी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि हर्ष कुमार, अंजली केशरी, हर्ष केशरी, अविनाश कुमार, रूपेश और प्रांशु रंजन की टीम ने जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि एसबीयू लगातार दो वर्षों—2024 और 2025—में सॉफ्टवेयर संस्करण में विजेता बनकर अपनी प्रतिष्ठा और मजबूत की है।

Related posts

पीएम मोदी से मिले सांसद सेठ, सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की कॉफी टेबल बुक की भेंट

admin

झारखंड के रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियंस की आईपीएल ट्रेनिंग के लिए हुआ चयन, धोनी को आदर्श मानते हैं रॉबिन

admin

परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर हुई भाजपा पेटरवार मंडल की बैठक

admin

Leave a Comment