राँची

एस.एफ.सी मोटिया मजदूर संघ का पाँचवा स्थापना दिवस संपन्न, संतोष कुमार सोनी पुन: केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एस.एफ.सी मोटिया मजदूर संघ का पाँचवा स्थापना दिवस शुक्रवार को स्वागतम मैरिज हॉल सहजानंद चौक में झारखंड के सभी प्रखंड से हजारों सदस्यों की उपस्थिति में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोटिया मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी एवं विशिष्ट अतिथि मोटिया मजदूर संघ के केंद्रीय महासचिव तपन रजवार उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले स्वागतम मैरिज हॉल से हजारों की संख्या में सभी सदस्य पैदल चलकर जेएसएससी ऑफिस का घेराव किया गया एवं प्रबंध निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें 5 सूत्री माँग रखा गया :‐

1 झारखण्ड के सभी प्रखण्ड में सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी देना होगा।

  1. सभी मजदूर भाइयों को जीवन सुरक्षा बीमा ठेकेदार के द्वारा कराना होगा।
  2. सभी मजदूरों को भविष्य निधि ठेकेदार द्वारा कटाना होगा।
  3. सभी मजदूरों को सरकारी छुट्टी और रविवार की छुट्टी देना होगा।
  4. फ्रेंड के सभी कार्यरत मजदूरों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा पहचान पत्र देना अनिवार्य है। विभाग के महाप्रबंधक सभी सदस्यों की उपस्थिति में सभी माँगों को पूरा करने की बात कही। इसके पश्चात स्वागतम मैरिज हॉल में सुचारु रुप से कार्यक्रम किया गया जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन की गई।

इस दौरान नई कार्यकारिणी विस्तार किया गया जिसमें संतोष कुमार सोनी ‐ केंद्रीय अध्यक्ष
तपन रजवार ‐ केंद्रीय महासचिव
मुकेश राम ‐ केंद्रीय कोषाध्यक्ष
मोहम्मद तस्लीम ‐ केंद्रीय सचिव
शमशेर सिकंदर ‐ केंद्रीय सचिव
श्री यादव ‐ केंद्रीय सचिव बनाए गए।

Related posts

एसडीओ दीपक दूबे ने किया युवा दस्ता के कार्यालय का शुभारंभ

Nitesh Verma

जवाहर नवोदय विद्यालय निर्माण कंपनी द्वारा हुसैनाबाद के लंगरकोट मुरली पहाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर ग्रामीणों की आस्था के साथ हो रहा खिलवाड़

Nitesh Verma

विवेकानन्द विद्या मंदिर ने”मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम का किया आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment