कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : ग्रामीण युवाओं भी खेल में बना सकता है करियर : बिनोद कुमार महतो

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक): कसमार प्रखंड के जागो-जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर की ओर से सिंहपुर पंचायत समिति सदस्य सह राष्ट्रीय पुरस्कृत लोक कलाकार बिनोद कुमार महतो “रसलीन” ने बुधवार को सिंहपुर पंचायत के युवाओं को खेल सामग्री दी गई। मंच के निदेशक, राष्ट्रीय पुरस्कृत लोक कलाकार सह वर्तमान सिंहपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने शिवाजी क्लब,सिंहपुर के खिलाड़ियों को खेल सामग्री सौंपी।

रसलीन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं की कमी नहीं है।पर संसाधन के अभाव पर खेल में आगे बढ़ नहीं पाते हैं। इसलिए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग किया जा रहा है। खेल सामग्री व अन्य संसाधनों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र की युवा खिलाड़ी पिछड़ न जाएं, इस दिशा में मंच की ओर से पहल की जा रही है।

ताकि ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ीयो ने भी अपनी पहचान देश-विदेश में बना सकें। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार महतो जी ने कहा जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच, सिंहपुर,बोकारो हमेशा अपनी सांस्कृतिक पर्यावरण एवं स्वास्थ संबंधित कार्य करते आ रही है मंच की ओर से समय-समय पर कभी फुटबॉल खेल करवा कर तो कभी पर्यावरण संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधा लगाकर तो कभी स्वास्थ संबंधित कैंप लगाकर, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नुक्कड़ नाटक,नुक्कड़ सभा जनजागरुकता अभियान जैसे आदि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का ऑर्गेनाइज हमेशा से ही वर्षों से करते आ रही है।, मौके पर मनुराम महतो, संदीप महतो, राहुल कुमार महतो, तन्नु कुमार महतो, विजय करमाली,पिन्टु कुमार महतो, राजेश कुमार करमाली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts

पूर्वी क्षेत्रीय चिन्मय युवा केंद्र का एस.एम.एस कैंप सफलतापूर्वक सम्पन

admin

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर अलका लांबा 30 को आएँगी झारखण्ड

admin

गरीबों को हर चूल्हा के हिसाब से दो हजार रू. देने का वादा किया था वह भी गरीबों को नहीं मिला : कुजूर

admin

Leave a Comment