Uncategorized कसमार

कसमार : दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन…..

रिपोर्ट : रंजन वर्मा


नेहरू युवा केंद्र, बोकारो युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जय हिंद क्लब बरईकला के द्वारा ग्राम क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्या अतिथि गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो रहे।

आज के फुटबॉल फाइनल मैच में एनजे स्पोर्ट क्लब करकट्टा कला ने तिलयतरिया दुर्गापुर की टीम को 2-0 हराया। वही महिला कबड्डी में सारी सरना क्लब करकट्टा कला ने जय हिंद क्लब बराईकला को 7-5 से हराया। 800 मी. दौड़ (पुरुष) में प्रथम पवन करमाली, दूसरा संदीप करमाली, तीसरा प्रकाश कु महतो, 400 मी. दौड़(महिला), प्रथम रीना कुमारी, दूसरा आरती कुमारी, तीसरा कविता, लॉन्ग जंप (पुरुष) में राजकुमार महतो, दूसरा लक्ष्मण महतो तीसरा भुनेश्वर सोरेन ने प्राप्त किया।
दो दिवसीय चलने वाले इस खेलकूद प्रतियोगिता कुल पांच इवेंट में कराया गया जिसमे विजेता एवम् उपविजेता प्रतिभागी को एनवाईकेएस ट्रॉफी एवम् सर्टिफिकेट से नवाजा गया।
डा. लंबोदर महतो ने कहा की युवाओं को खेल कूद में जरूर भाग लेना चाहिए। युवा हमारे देश का भविष्य हे , चाहें खेल हो या शिक्षा सभी आज युवा अपना बेहतर कर रहे ।
ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए नेहरू युवा केंद्र एक बेहतरीन प्लेटफार्म है।
जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आज के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे। युवाओं के सार्वगीन विकास के लिए एनवाईके कटिबद्ध हे।
मौके पर जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार जिप सद्स्य उतरी अमरदीप महाराज, पंचायत समिति दिलीप कुमार महतो मुखिया प्रतिनिधी बैजनाथ महतो वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार महतो, आनंद कुमार मुर्मू, संजय महतो, सनातन महतो भूषण महतो, रामेश्वर महतो, एनवाईबी मानू राम ,महतो संगीत कुमारी, सुमन कुमारी, जेएच क्लब के अध्यक्ष विनोद महतो, रामेश्वर महतो, जयप्रकाश महतो, बीरेंद्र करमाली, अरविंद महतो, राजू महतो, अर्जुन सोरेन, राजकुमार महतो, संजय तिवारी,भुनेश्वर सोरेन, प्रकाश कुमार पंकज कु महतो आदि मौजूद रहे।

Related posts

जंगली हाथियों की झुंड ने किसानों के खेतों में लगाए गए फसलों को कुचल कर किया बर्बाद

Nitesh Verma

पेटरवार : दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Nitesh Verma

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष से मिले गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो

Nitesh Verma

Leave a Comment