झारखण्ड राँची

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

राँची (ख़बर आजतक) : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। भारतीय लोकतंत्र का यह महापर्व हमें देश की संवैधानिक मर्यादाओं के पालन की प्रेरणा देता है।

यह अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर एक शिक्षित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह संविधान निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ -साथ राष्ट्र की एकता,अखंडता और संघवाद को अक्षुण्ण रखने के संकल्प का भी दिन है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम अपनी अगली पीढ़ी को एक सशक्त राष्ट्र सौंपे।हेडगर्ल आसना रहमान ने संविधान में निहित मूल्यों पर प्रकाश डाला।

मौके पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीत ,नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया। चारों सदनों के बच्चों और एनएससी कैडेट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शैलजा शाहदेव और विष्णु कुमार ने किया ।इस अवसर परअभिभावक, विद्यार्थी, शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं सहायक कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

चैंबर चुनाव: टीम तुलसी पटेल ने बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई

admin

बोकारो : वेदांता ईएसएल ने विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता शिविर लगाया

admin

आदिवासी जमीन लूट बंद हो, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन: फूलचंद

admin

Leave a Comment