Uncategorized

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर को स्टूडेंट-सेंट्रिक लीडरशिप अवॉर्ड

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए यूएसओ स्कूल लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 में स्टूडेंट-सेंट्रिक लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान यूएसओ @75 प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। देशभर से नामांकित 50 प्राचार्यों में से चयनित होकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली परमजीत कौर ने कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के साथ-साथ झारखंड का भी गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और परिवर्तनकारी नेतृत्व के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *