सदर अस्पताल में 41 स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मानित

रांची: सदर अस्पताल में पिछले एक वर्ष में दो या अधिक बार रक्तदान अथवा एसडीपी दान करने वाले 41 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए नियमित रक्तदान की अपील की। मौके पर उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. रंजू सिन्हा, एसबीटीसी की सहायक निदेशक जूली नीता सोके सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *