Uncategorized

नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भाजपा ने किया स्वागत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर रविवार को रांची में निकाले गए नगर कीर्तन का भाजपा रांची महानगर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो और भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने साध संगत पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। पंच प्यारों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि गतका दल के पारंपरिक शौर्य प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

संजय सेठ ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, सेवा, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उनका ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज को प्रेम और सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं। मौके पर जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, नीरज चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *