झारखण्ड बोकारो शिक्षा

क्षमताओं को सही दिशा में ले जाने की जरूरत : प्राचार्य

डीएवी सेक्टर- 6 में मना विवेकानंद जयंती

बोकारो (ख़बर आजतक): डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में शुक्रवार को युवा दिवस का आयोजन किया गया | प्राचार्य बीएमएल दास ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि से शुरुआत की | प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा : हमारा राष्ट्र युवाओं का राष्ट्र है. हम युवा राष्ट्र कहे जाते हैं | हमें आगे बढ़ने की सभी क्षमताएं हैं | हमें अपनी क्षमताओं को सही दिशा में ले जाने की जरूरत है | सत्य, निष्ठा व ईमानदारी का मार्ग ही हमें सफलता के मार्ग पर आगे रखेगा | स्वामी विवेकानंद के बताएं हर एक शब्द हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है | आज संकल्प ले कि स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलेंगे | लोगों की मदद करेंगे, सत्य के मार्ग पर चलने से विचलित नहीं होंगे, राष्ट्र के विकास में हर समय भागीदारी निभाएंगे| विद्यालय के शिक्षक राजेश ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विशेष प्रकाश डाला | मौके पर नागेंद्र प्रसाद, बालशेखर झा, गौतम कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, कुमार समरेश, अखिलेश कुमार, रूबी यादव, ममता कुमारी, भावना घाले, तनु कुमारी, रूपा सिंह, श्याम भूषण श्रीवास्तव, कैलाश सिंह, आदि मौजूद थे|
स्वामी विवेकानंद वेदांत दर्शन के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। इनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है । युवाओं के प्रेरणा स्वरूप स्वामी विवेकानंद थे । इन्होंने 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था ।भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदांत दर्शन का अमेरिका और यूरोप के देशों में स्वामी विवेकानंद ने हिंदू दर्शन का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की । 25 वर्ष की अवस्था में ही घर परिवार से विमुख होकर सन्यास मार्ग को अपनाया । वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओतप्रोत संपूर्ण जनमानस में इन्होंने लोगों को अध्यात्म दर्शन के बारे में जानकारियां प्रदान की ।

Related posts

बाल विवाह पर कार्रवाई , रास्ते से बैरंग लौटी बारात।
सीडब्ल्यूसी की पहल : नाबालिग को बधु होने से बचाया गया।

Nitesh Verma

बजट प्रोग्रेसिव अगर सही किर्यान्वयन: आदित्य विक्रम

Nitesh Verma

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का गोड़ावाली मे भव्य स्वागत

Nitesh Verma

Leave a Comment