
रांची: गुरु नानक जयंती के अवसर पर 22 नवंबर को निकलने वाली गुरुनानक सत्संग शोभायात्रा को लेकर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
22 नवंबर को सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को रिंग रोड से परिचालन करना होगा। दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
दोपहर दो बजे से रेडियम चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, रतन पीपी चौक होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावा शोभायात्रा के मार्ग पर भी चरणबद्ध तरीके से यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। जरूरत के अनुसार वाहनों को दूसरे मार्गों पर भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि दोपहर दो बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक निर्धारित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रामविलास पेट्रोल पंप के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।



