Uncategorized

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो रेलकर्मियों की मौत, दोनों कटिहार के निवासी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बरवाडीह स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर केबल बिछाने के दौरान हुआ हादसा

लातेहार: बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा बरवाडीह थाना क्षेत्र में बरवाडीह स्टेशन और उक्कामाड़ के बीच पोल संख्या 254/26-28 के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर रेलवे ट्रैक पर केबल बिछाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उसी ट्रैक पर अचानक मालगाड़ी आ गई। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण मजदूरों को ट्रेन आने की आवाज समय रहते सुनाई नहीं दी। जब तक उन्हें मालगाड़ी के करीब पहुंचने का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे और स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी ली गई। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *