Uncategorized

गुरु नानक देव की शिक्षाएं समानता और मानव सेवा की प्रेरणा देती हैं : उपायुक्त

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

प्रकाश पर्व पर गुरुनानक स्कूल में आयोजन, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन हुए शामिल

रांची: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन और अरदास के साथ हुई।

मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सभी मनुष्यों को समानता का संदेश देता है। उन्होंने एक ईश्वर, सत्य, निष्पक्षता और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।

एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, ईमानदारी और सेवाभाव अपनाने पर जोर दिया। सामाजिक सद्भाव को कानून-व्यवस्था जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव का संदेश समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में सिख समुदाय के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *