Uncategorized

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने शुरू किया समरसता संकल्प अभियान, 30 जिलों के लिए रवाना हुए कलश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में समरसता संकल्प अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस दौरान गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश 30 संगठनात्मक जिलों के लिए सुसज्जित रथों के माध्यम से रवाना किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत रविदास का समरसता और सामाजिक समानता का संदेश आज भी प्रासंगिक है तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण संभव है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने समाज को जोड़ने और विभाजनकारी शक्तियों का मुकाबला करने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इसे पुनर्जागरण का युग बताते हुए संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि कलश यात्रा गांव-गांव और मंदिर-मंदिर तक पहुंचाकर समरसता का संदेश फैलाया जाएगा। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता, संत और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *