BREAKING NEWS
सीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथ
Uncategorized

गोमिया रेलवे स्टेशन पर 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और पटना के लिए नई ट्रेन पर धनबाद मंडल की सहमति

August 13, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बिरहारडेरा में पैसेंजर ट्रेन हाल्ट पर भी सहमति, प्रस्ताव हाजीपुर मुख्यालय भेजा गया

गोमिया: पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल ने गोमिया रेलवे स्टेशन में बिना रुके गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव निर्धारित करने तथा बरकाकाना से पटना के लिए नई ट्रेन चालू करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने बताया कि 3 वर्षों से वह इस मांग को लेकर प्रयासरत थे। मांग के तहत 19607/08 हावड़ा-अजमेर एक्सप्रेस, 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस और 03327/28 मुंबई-धनबाद एक्सप्रेस का गोमिया में ठहराव और बरकाकाना से भाया गोमो पटना के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग शामिल थी।

श्री महमूद ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों से कई बार वार्ता के बाद अंततः धनबाद मंडल ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उपर्युक्त ट्रेनों का गोमिया में ठहराव और पटना के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव अब हाजीपुर मुख्यालय भेज दिया गया है।

इसके साथ ही डुमरी-बिहार और दनिया के बीच बिरहारडेरा में पैसेंजर ट्रेन के हाल्ट पर भी सहमति बन गई है। इसका भी प्रस्ताव हाजीपुर भेजा गया है।

जब उनसे पूछा गया कि नई ट्रेन और ठहराव कब से शुरू होगा, तो श्री महमूद ने कहा कि धनबाद मंडल ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर और रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से अंतिम निर्णय होना बाकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंतिम निर्णय तक वे इस मुद्दे पर लगे रहेंगे

← कथारा 4 नम्बर मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक पुरानी कमेटी भंग जेएमबीएल सेस पर केंद्र के प्रस्तावित संशोधन का विरोध : दीपिका पांडेय सिंह →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।