गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

गोमिया : श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, एक की मौत, 27 की हालत गंभीर

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) :बरलंगा थाना क्षेत्र के गोला-मुरी मुख्य मार्ग पर हारुबेड़ा रेलवे क्रासिंग से आधा किमी आगे रम्हारु के पास शनिवार देापहर तीन बजे के करीब श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पोटका निवासी सोनाली टुडू की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 40 लोग घायल हुए हैं। जिसमें 27 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद घटना स्थल पर घायलों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में घायल लोगों को 108 एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया।

वहीं गंभीर रूप से घायल दो दर्जन लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल व कई घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया। बता दें, पोटका थाना क्षेत्र के काशीडीह गांव से बस में सवार होकर भ्रमण के लिए लुगुबुरु, पारसनाथ गए थे। यहां से वापस आते समय शनिवार को बस रजरप्पा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी लोग पोटका थाना क्षेत्र के ही थे। हादसे का कारण तेज रफ्तार व ओवरलोड बताया जा रहा है।

बस में सवार होकर सभी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगुबुरु में आयोजित संथाली मेला में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ जाने से बस अनियंत्रित होकर गलत साइड पर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल को मिलते ही उन्होंने अपने स्तर से पीड़ित परिवार को जानकारी दी। उन्होंने इसकी सूचना डीएसपी मुसाबनी को भी दी। डीएसपी द्वारा घटना स्थल की प्रशासनिक जानकारी वंहा के डीएसपी को दी गई।

Related posts

आदमी जितना दूसरों की सहायता करता है उतना ही ईश्वर उसकी मदद के लिए खड़े रहते हैं : श्याम जैन

admin

चांडिल में आजसू की कोल्हान स्तरीय बैठक संपन्न, घाटशिला उपचुनाव में जीत की रणनीति तय

admin

जिला पुलिस मुख्यालय में 4 नवप्रोन्नत सब इंस्पेक्टर के लिए पिपिंग समारोह आयोजित

admin

Leave a Comment