गोमिया

गोमिया : हाथी ने अधेड़ महिला को कुचल कर मार डाला…

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ


गोमिया (ख़बर आजतक) : : एक बार फिर से एक महिला को हाथी का शिकार होना पड़ा है। हाथी ने महिला को पटक कर जान ले ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है लेकिन वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। घटना अति उग्रवाद प्रभावित गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ के तलहटी पर बसे अंबाटांड की है। जानकारी के मुताबिक महिला रात के करीब 1:00 बजे घर से बाहर आंगन में निकली थी इसी दौरान पहले से मौजूद एक हाथी ने महिला को अपने सुड में पकड़कर उठाते हुए आंगन के बाहर ले जाने का काम किया उसके बाद महिला की पटक कर जान ले ली। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चतरो चट्टी पुलिस को दी है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना एक हाथी नहीं अंजाम दिया।

Related posts

बोकारो नदी में ओएनजीसी प्लांट से प्रवाहित हो रहा केमिकल कचरा युक्त पानी

Nitesh Verma

बाल विवाह के खिलाफ बने मजबूत कानून और 18 साल तक के बच्चों को मिले मुफ्त शिक्षा : गौतम सागर

Nitesh Verma

गोमिया : विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया कई योजनाओ का शिलान्यास….

Nitesh Verma

Leave a Comment